देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, गंगा में समाई इनोवा कार
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर देवप्रयाग के चकासा क्षेत्र में एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने के बाद गंगा नदी में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। श्रीनगर, ब्यासी और ढालवाला से पहुंची रेस्क्यू टीमें वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश में जुटी हैं। हादसे को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
Pauri, Garhwal | Jun 2, 2026