बैतूल नगर: लिमझरी जोड़ पर हादसा: अनियंत्रित स्कूटी से गिरा युवक, पैर टूटा, देर रात जिला अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के लिमझरी जोड़ से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है… जहां स्कूटी अनियंत्रित होने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक की पहचान अनिल पिता मिश्रीलाल पंडोले, उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अनिल लिमझरी से कन्नड़ गांव की ओर स्कूटी से जा रहे थे…तभी रविवार शाम करीब 7 बजे लिमझरी जोड़ के पास अचानक उनकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया