ग्राम गौना कुसमाड़ी निवासी गणेशाराम पुत्र मुन्नालाल उम्र करीबन 33 वर्ष बुधवार को अपने खेत पर फसल काटने के लिए गया हुआ था।परंतु और रात्रि शाम को वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी।इसी दौरान गुरुवार को उसका शव गांव के तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में उतरता हुआ मिलने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।