महोबा: कालीपहाड़ी में 130 अन्ना गौवंश ने फसलें तबाह की, ग्रामीणों ने डीएम से बंद गौशाला दोबारा संचालित कराने की मांग की
Mahoba, Mahoba | Jul 17, 2026 कालीपहाड़ी में आवारा गौवंश किसानों के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बंद पड़ी गौशाला को दोबारा संचालित कराने की मांग की है। उनका कहना है कि गांव में करीब 130 अन्ना गौवंश खुले घूम रहे हैं, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं। पिछले वर्ष गौशाला में 85 गौवंश रखे गए थे, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया।