हंडिया सूर्य मंदिर जाने वाली सड़क जर्जर, जान जोखिम में डालकर छठ व्रत करने पहुंचते हैं श्रद्धालु हादसों के नहीं हो रही मरम्मत
#nardiganj #nawada #sonusinghjournalist
हंडिया सूर्य मंदिर जाने वाली सड़क जर्जर, जान जोखिम में डालकर छठ व्रत करने पहुंचते हैं श्रद्धालु हादसों के बावजूद नहीं हो रही मरम्मत नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत हंडिया स्थित प्राचीन सूर्य नारायण मंदिर जाने वाली सड़क की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यहां बिहार समेत देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु छठ व्रत और भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं, लेकिन बदहाल सड़क के कारण श्रद्धालुओं को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर कई वाहन पलट चुके हैं और कई लोग चोटिल भी हुए हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों ने विधायक विभा देवी, सांसद विवेक ठाकुर और जिलाधिकारी रवि प्रकाश से सड़क की मरम्मत कराने की गुहार लगाई है। वहीं, स्थानीय मुखिया अजय पंडित ने फोन पर बताया कि उन्होंने पीआरडी विभाग को इसकी जानकारी दी है और नए टेंडर के बाद ही सड़क निर्माण संभव हो सकेगा। अब सवाल है कि छठ महापर्व से पहले श्रद्धालुओं को इस जर्जर सड़क से कब राहत मिलेगी? #Nawada #Handia #HandiaSuryaMandir #Nardiganj #BiharNews #NawadaNews #ChhathPuja #ChhathMahaparv #SuryaMandir #RoadProblem #RoadAccident #Vibhadevi #VivekThakur #DMNawada #NawadaAdministration #SonuSinghJournalist #NawadaNewsTak