बाबूपुर पुलिस चौकी अंतर्गत अहरी टोला में ललित पाल ने पड़ोसी के बछड़े को भगा दिया । नाराज दर्जन भर पड़ोसी एकत्र होकर ललित पर कुल्हाड़ी डंडे से हमला कर दिया । लहूलुहान गंभीर घायल ललित पाल को परिजन फौरन सतना जिला अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया, जहां उसका दवा इलाज किया जा रहा है । बुधवार की शाम 4 बजे जिला अस्पताल चौकी पुलिस घायल से पूछताछ कर रही है ।