गया टाउन सीडी ब्लॉक: जनता दरबार में डीएम शशांक शुभंकर ने सुनी 40 पीड़ितों की शिकायतें, अधिकारियों को दिए निर्देश
गयाजी जिलाधिकारी शशांक शुभंकर आज मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित दैनिक जनता दरबार के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए हुए लगभग 40 आमजनों की समस्याएँ सुनीं। इसकी जानकारी आज दिनांक 12 मई मंगलवार की दोपहर 3 बजकर 30 मिनट के करीब जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने दी है।