आंवला: आंवला थाना में दर्ज मुकदमे में चल रहे एक वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय।
Aonla, Bareilly | May 29, 2024 आंवला थाना में पूर्व में कस्बे के एक व्यक्ति ने नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें वांछित को मुखबिर की सूचना पर अलीगंज अड्डा से पुलिस ने पकड़ लिया पूछताछ में उसने अपना नाम अर्जुन निवासी मोहल्ला खेड़ा बताया पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा है।