Narnaul News | रेजांगला के वीर अहीर शहीदों को राष्ट्रीय पहचान की मांग : 18 नवंबर को दिल्ली में जुटेगा यादव समाज | अहीरधाम को राष्ट्रीय शौर्य स्थल बनाने और वीरगाथा पाठ्यक्रम में शामिल करने की उठेगी आवाज
1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला की धरती पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर अहीर सैनिकों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए 18 नवंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में रेजांगला शौर्य दिवस समारोह आयोजित होगा। श्री कृष्ण यादव महासभा (राजस्थान) के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में अहीरधाम को राष्ट्रीय शौर्य स्थल के रूप में विकसित करने और वीर अहीरों की शौर्यगाथा को राष्ट्रीय पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठाई जाएगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। महासभा ने देशभर के यादव समाज और लोगों से समारोह में भाग लेने की अपील की है।
#NarnaulNews #RezanglaShauryaDiwas #AhirHeroes #YadavSamaj #GroundZeroNews