हरसूद: शासकीय महाविद्यालय हरसूद के 112 विद्यार्थियों ने आंवलिया में आयोजित रोजगार मेले में लिया भाग
स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में रविवार को शासकीय महाविद्यालय हरसूद के 112 छात्र-छात्राओं को आंवलिया में आयोजित रोजगार मेले में बस द्वारा ले जाया गया। रोजगार मेले में सम्मिलित होकर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में उपलब्ध रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसरों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।