जमुई: कटौना पुल पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल, मलयपुर थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 5, 2025 मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना पुल पर मंगलवार की देर शाम 8:00 बजे तेज रफ्तार बाइक सांढ़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को मलयपुर थाना की पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा है।