जमुई: लंदन से जमुई सदर अस्पताल पहुंची मारिया व मेडिलिना ने कुष्ठ रोगियों से मिलकर दी सलाह
Jamui, Jamui | Mar 4, 2025 लंदन से मंगलवार की दोपहर 12 बजे के करीब जमुई सदर अस्पताल के कुष्ठ अस्पताल पहुंची विदेशी महिला मारिया व मेडेलिना ने कुष्ठ मरीजों से मिलकर उसका हाल जाना और कुष्ठ से बचाव को लेकर कई जानकारियां भी दी। बता दे कि लेपरा सोसायटी के द्वारा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड के बगल में कुष्ठ अस्पताल चलाया जा रहा है।