जमुई: नावाडीह गांव के पास उत्पाद विभाग ने 49 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ मैजिक वाहन किया ज़ब्त, चालक और तस्कर गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Mar 4, 2025 मंगलवार की दोपहर बाद करीब 3:00बजे उत्पाद थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार वन के नेतृत्व में नावाडीह गांव के पास से एक टमाटर लदे मैजिक वाहन को जब्त किया है। जिसमें से कुल 49 पेटी यानि 444.960 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। साथ ही चालक और एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।