जगदलपुर: कलेक्टर हरिस एस ने गोल बाजार विकास कार्य का निरीक्षण किया, काम्प्लेक्स निर्माण को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश
कलेक्टर हरिस एस ने गुरुवार शाम को 5 बजे जगदलपुर शहर के हृदय स्थल में स्थित गोल बाजार का जायजा लेने सहित गोल बाजार विकास कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान गोल बाजार को व्यवस्थित करने सहित सौंदर्यीकरण के लिए तैयार कार्ययोजना के आधार पर सभी कार्यों को सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।