कोल: इस्लामाबाद भट्टा के पास से पुलिस ने शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन व अवैध चाकू किया बरामद
Koil, Aligarh | Jun 12, 2024 थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने इस्लामाबाद भट्टा के पास से शातिर अभियुक्त को चोरी किया हुआ मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम सोहेल पुत्र अब्दुल गफ्फार बताया।मंगलवार को पुलिस द्वारा कार्यवाही करने के उपरांत अभियुक्त को जेल भेज दिया।