कोल: मैरिस रोड़ पर आयोजित हुआ सलमानी समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन, शादियों में दहेज न लेने न देने की ली शपथ
Koil, Aligarh | Jun 11, 2024 मैरिस रोड पर आज सलमानी समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजन किया गया। अधिवेशन में ऑल इंडिया जमात ए सलमानी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष खैरुल बशर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधिवेशन में देश के अलग-अलग हिस्सों से आये लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान सलमानी समाज ने शादियों में दहेज न लेने ना देने की भी शपथ ली है।