उनियारा उपखण्ड के कचरावता में चोरी की आशंका में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड लिया। शनिवार शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रामीणों का आरोप था कि युवक बाईक की वायरिंग काट कर ले जाने की फिराक मे था। युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई।