शिवपुरी नगर: बेटरा में ठेकेदार की लापरवाही से चालू लाइन में बिजली के खंभे पर चढ़ा मजदूर करंट लगने से झुलसा, कलेक्टर से लगाई गुहार
कल्लन शॉप फैक्ट्ररी के पास रहने वाले शरीफ शाह पुत्र बाबू शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह शकील खान निवासी जवाहर कॉलोनी के यहां मजदूरी से काम करता था। बीते रोज पूर्व ठेकेदार ने बेटरा गांव में लाइट बंद करने की परमिट की बोलकर चालू लाइन पर उसे काम करने चढ़ा। जहां से उसे तेज करेंट लग गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। और उसकी रीड की हड्डी भी टूट गई।