शिवपुरी नगर: भड़ाबावड़ी गांव के 4 आदिवासी मज़दूरों को गुजरात में बनाया गया बंधक, कलेक्टर से की गई शिकायत
सुरवाया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भड़ाबावड़ी की रहने वाली मौसमी आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव की ही भीरमा आदिवासी पत्नि सिरनाम आदिवासी गांव के 4 लोगों को मजदूरी के लिए ले गई। जिनका करीब 2 माह से अता-पता नहीं है। जिन्हें गुजरात में बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही है। जिसकी शिकायत आज कलेक्टर से करते हुए मदद की गुहार लगाई है।