शिवपुरी नगर: बम्हारी में रिश्वत नहीं देने पर पंचायत सचिव द्वारा आवास सूची से नाम कटवाने का आरोप, महिला ने कलेक्टर से की शिकायत
बम्हारी पंचायत की रहने वाली कुंती केवट ने बताया कि वह और उसका पति नरेश केवट एक झोपड़ी में रहकर मजदूरी करते हैं। उनको कोई संतान भी नहीं हैं। पति ने पीएम आवास के लिए फॉर्म भरा था। आवास की सूची में नाम भी आ गया था। सचिव ने रिश्वत की मांग की थी। जब रिश्वत नही दी। तो सचिव ने पति को बाइक मालिक बताकर नाम काट दिया। जिसकी शिकायत उसने आज डीएम से की है।