शिवपुरी नगर: बहगवा गांव में मारपीट का वीडियो लेकर पीड़ित पहुंचा SP ऑफिस, आरोप- घूरा ना हटाने पर पीटा, झूठी FIR दर्ज
सीहोर थाना क्षेत्र के बहगवा गांव के एक ग्रामीण ने दर्ज झूंठी एफआईआर की जांच कराये जाने की मांग को लेकर आज मंगलवार की दोपहर 1 बजे एसपी ऑफिस पहुंचकर गुहार लगाई हैं। ग्रामीण का कहना हैं गांव के एक पक्ष ने घूरे को लेकर हुए विवाद में उसके साथ और भाई के साथ लाठियों से मारपीट कर दी थी। इसका एक वीडियो भी उनके पास हैं। इसके बाद झूठी फिर उनके ऊपर करा दी।