शिवपुरी नगर: जल मंदिर रोड पर अनियंत्रित कार ने राहगीर को टक्कर मारी, राहगीर गंभीर रूप से घायल
जाकिर खान निवासी घोसीपुरा आज मंगलवार की सुबह 11:00 बजे अंश बिल्डिंग से जल मंदिर की ओर जा रहा था तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित कार क्रमांक MP 07 CB 7656 ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे जाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनको उपचार हेतु पहले शिवपुरी के जिला अस्पताल फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका गंभीर हालत में उपचार जारी है।