औरैया: पुलिस विवेचना में लापरवाही का आरोप, घायल पक्ष ने ककोर में पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की
थाना कुदरकोट क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले के मामले में घायल पक्ष ने विवेचनाधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती को शुक्रवार सुबह 11:30 बजे को शिकायती पत्र सौंपा है। प्रार्थी ने बताया कि उस पर हुए हमले में उसके भाई राहुल कुमार का बायां कान कटकर अंगभंग हो गया था, जबकि उसके स्वयं के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो