औरैया: दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कड़ी नजर, औरैया में खाद्य विभाग ने 100 लीटर तेल सीज किया, 35 किलो मिठाई नष्ट
जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर दीपावली पर्व के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग औरैया की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया। गुरुवार की दोपहर 2 बजे सहायक आयुक्त (खाद्य) ए.डी. पाण्डेय के नेतृत्व में गठित सचल दल ने जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान फफूंद स्थित