औरैया: दिबियापुर रोड स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के समीप से अवैध पटाखे बेचते युवक को पुलिस ने दबोचा, 22 किलो आतिशबाजी बरामद
दीपावली पर्व को सुरक्षित, सौम्य एवं दुर्घटनामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध आतिशबाजी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 22 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन पर जनपदभर में अवैध पटाखा निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ विशेष अ