खेरागढ़: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंदा, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
सैंया में आगरा-ग्वालियर हाईवे पर रविवार शाम सिकंदरपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय गुड्डी देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। थाना सैंया क्षेत्र के नगला चोबनिया निवासी किशन सिंह अपनी पत्नी गुड्डी देवी के साथ इटोरा के एक अस्पताल से मरीज देखकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद गुस्साए