जदयू महिला प्रकोष्ठ की
जिलाध्यक्ष रेनू सिंह ने
ईमाम गजाली को बांधी राखी,
भाई-बहन के स्नेह का दिया संदेश।
शेखपुरा में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का खूबसूरत संदेश देखने को मिला। जदयू महिला प्रकोष्ठ की शेखपुरा जिला अध्यक्ष बहन रेनू सिंह ने चेवाड़ा निवासी समाजसेवी, युवा नेता एवं लोजपा (आर) के जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रेनू सिंह ने ईमाम गजाली को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों ने भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और स्नेह हमेशा बनाए रखने की कामना की।
वहीं, ईमाम गजाली ने भी बहन रेनू सिंह को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता हमेशा प्रेम और विश्वास से मजबूत बना रहे।
रक्षाबंधन के इस अवसर पर दोनों के बीच आत्मीयता और भाई-बहन के स्नेह का भाव देखने को मिला।
इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई।