इमाम गजाली के आवास पर धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी।
रक्षाबंधन और सावन महीने की पूर्णिमा के पावन अवसर पर चेवाड़ा निवासी समाजसेवी एवं लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष इमाम गजाली के आवास पर रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास और प्रेमभाव के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं एवं कुमारी कन्याएं बहनों ने इमाम गजाली के आवास पर पहुंचीं और उन्हें राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। बहनों ने राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाई और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस दौरान बहनों ने भगवान से प्रार्थना की कि इमाम गजाली हमेशा स्वस्थ रहें और समाज एवं देश की सेवा करते हुए निरंतर तरक्की करें। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का भाव देखने को मिला।
इमाम गजाली ने भी सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाई-बहन का रिश्ता प्रेम, विश्वास और अपनापन का प्रतीक है। उन्होंने सभी बहनों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#रक्षाबंधन #Sheikhpura #facebookpost #facebook
Imam Ghazali Imam Ghazali Ljp R Imam Ghazali