जमीन के मामलों में धांधली पर सख्त उपायुक्त: कहा- गलत रिपोर्ट पर एलपीसी और रजिस्ट्री हुई तो सीओ-हल्का कर्मचारी पर गिरेगी गाज
खास महाल सर्वे में तेजी लाने का निर्देश; अंचल दफ्तरों के कंप्यूटर ऑपरेटरों का होगा तबादला, परिशोधन पोर्टल के लंबित मामले निपटाने का आदेश
हजारीबाग समाहरणालय सभागार में राजस्व शाखा और खास महाल से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमंत सती ने जिले में भूमि संबंधी मामलों में मिल रही अनियमितताओं की शिकायतों पर बेहद कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि म्यूटेशन, एलपीसी (LPC), रजिस्ट्री या जमीन से जुड़े किसी भी कार्य में कोताही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गलत रिपोर्ट पर बख्शे नहीं जाएंगे अधिकारी
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न माध्यमों से अंचल कार्यालयों में चल रही भूमि संबंधी अनियमितताओं और शिकायतों की जानकारी मिल रही है, जो अत्�