SP आवास के सामने दिनदहाड़े गोलीकांड: निजी गार्ड ने साथी को मारी गोली, मौके पर मौत; आरोपी गिरफ्तार
चतरा। झारखंड के चतरा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के सबसे अति-सुरक्षित वीवीआईपी इलाके में स्थित पुलिस अधीक्षक (SP) आवास के ठीक सामने एक निजी सुरक्षा गार्ड ने अपने ही साथी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गार्ड को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।
SP आवास पहुंचे थे रॉकी यादव
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, चतरा में बाईपास निर्माण का कार्य कर रही रमियां कंस्ट्रक्शन के संचालक विनीत उर्फ रॉकी यादव किसी काम से एसपी आवास पहुंचे थे। इसी दौरान बाहर तैनात उनके दो निजी सुरक्षाकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत खैनी मांगने और पहले से चली आ रही आपसी रंजिश को लेकर हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बद�