संघर्ष को चीरकर पाई सफलता: NEET में झारखंड में सेकंड टॉपर बने संजीत कुमार
पिता का साया उठने के बाद माँ के त्याग और अथक परिश्रम से संजीत ने रचा इतिहास; विधायक ने कहा— "प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती"
हजारीबाग: 'जहाँ चाह, वहाँ राह'— इस कहावत को हजारीबाग के सदर प्रखंड अंतर्गत नगवां गाँव के होनहार लाल संजीत कुमार ने सच कर दिखाया है। देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली नीट (NEET) परीक्षा में संजीत ने पूरे झारखंड राज्य में दूसरा (2nd) स्थान हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे हजारीबाग और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
उनकी इस ऐतिहासिक और उल्लेखनीय उपलब्धि पर मंगलवार को हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद खुद संजीत के गांव स्थित आवास पहुँचे। उन्होंने संजीत को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पिता के साए के बिना माँ ने त्याग से सींचा संजीत का सपना
संजीत कुमार की यह सफलता साधारण नहीं है। वर्षों पूर्व उन