उचेहरा: स्वच्छता एवं जल संवर्धन अभियान के छठे दिन रगला में ग्रामीणों ने किया श्रमदान
ज. पं.ऊंचेहरा की 34 ग्राम पंचायतो मे जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की पहल पर स्वच्छता एवं जलसंवर्धन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं।छठवें दिन पंचायत भवन परिसर में ग्रामीणों ने श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।