कुर्था: बारा में आयोजित सहयोग शिविर का प्रभारी मंत्री और जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Kurtha, Arwal | May 19, 2026 कुर्था प्रखंड के बारा गांव में आयोजित सहयोग शिविर का मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे जिले के प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश एवं जिलाधिकारी अमृषा वैंस ने निरीक्षण किया। इन्होंने लगाए गए सभी स्टॉल पर जाकर उपस्थित पदाधिकारी तथा कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली तथा कई दिशा निर्देश दिए।