परसिया: पोले पर बाजार में बिकने आए मिट्टी के खिलौने
महिलाओं को बचपन की यादांे में ले जाता है मिट्टी का किचन सैट
दुनिया में बहुत सी बाते और चीजे ऐसी होती है जिनका मोल होता है। लेकिन यादें ऐसी चीज है जिसका कोई मोल नहीं होता। बचपन से जुडी ऐसी ही अनमोल यादों को महिलाएं पोले पर महसूस करती है। पोले के त्यौहार पर गुरुवार को कोयलांचल में मिट्टी के खिलौने बाजार में बिकने आए।महिलाओं ने बताया कि ये वे खिलौने है जिनसे महिलाएं अपने बचपन के दिनों को फिर याद कर लेती है।