*प्रेस विज्ञप्ति*
*पूर्वी चंपारण में एकलव्य केंद्र और खेलो इंडिया सेंटर के बच्चों के बीच रोमांचक चयन प्रतियोगिता संपन्न*
मोतिहारी 10 अक्टूबर 2026।
खेल विभाग, बिहार सरकार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के द्वारा आज एकलव्य केंद्र (बांका एवं बेतिया) तथा खेलो इंडिया स्मॉल लेवल सेंटर (मोतिहारी) के प्रतिभावान तलवारबाजी खेल विद्या के खिलाड़ियों के बीच खेल भवन मोतिहारी में चयन ट्रायल आयोजित की गई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी-सह- वरीय उप समाहर्ता श्री विकास कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस विशेष चयन प्रतियोगिता में बेतिया और बांका स्थित एकलव्य केंद्रों तथा पूर्वी चंपारण के खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर के खिलाड़ियों ने पूरी ऊर्जा और जोश के साथ भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान चयनित होने वाले खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
*आज का परिणाम इस प्रकार है:-*
अंडर 17 बालक फायल स्पर्धा में
कृष कुमार खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर मोतीहारी, प्रिंस कुमार एकलव्य बांका, अंडर 17 सेवर बालक में भास्कर पांडे खेलो इंडिया मोतिहारी, आयुष कुमार खेलो इंडिया मोतिहारी, अभिषेक कुमार पाल एकलव सेंटर बेतिया, बिट्टू कुमार एकलव्य केंद्र बांका, अंडर 19 फायल स्पर्धा में उत्कर्ष राज खेलो इंडिया मोतीहारी, साद एकलव्य बांका, परवेज आलम एकलव्य बिटिया, अंडर-19 में सेवर स्पर्धा मनु कुमार आदविक कुमार खेलो इंडिया सेंटर मोतीहारी, आकाश कुमार एकलव्य सेंटर बेतिया, निरंजन कुमार एकलव्य केंद्र बांका, अंडर 14 बालक फायल स्पर्धा में अभिनव राज खेलो इंडिया मोतीहारी, शुभम कुमार महतो खेलो इंडिया सेंटर मोतीहारी, पीयूष राज एकलव्य केंद्र बांका, अंडर 14 ईपी स्पर्धा में अभिषेक कुमार एकलव्य सेंटर बेतिया, पीयूष कुमार खेलो इंडिया मोतिहारी, मोनू कुमार एकलव्य सेंटर बेतिया, दिव्यराज खेलो इंडिया मोतीहारी, एवं अंदर-14 सेवर स्पर्धा में शनि कुमार राजपूत एकलव्य बांका, सम्राट कुमार खेलो इंडिया मोतीहारी, अर्णव कुमार खेलो इंडिया मोतिहारी का चयन किया गया
प्रतियोगिता को निष्पक्ष, सुचारू और सफल बनाने में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षक श्री अंकित कुमार गजविये और श्री राजन कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनके कुशल संचालन से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर कार्यालय प्रधान लिपिक श्री अरविंद पांडे श्री मनोज कुमार प्रसाद शारीरिक शिक्षा शिक्षक, एवं विभिन्न जिलों के दल प्रभारी के साथ शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Sports Authority of India
East Champaran, Bihar | Oct 10, 2026