गया टाउन सीडी ब्लॉक: दबंगों पर जमीन कब्जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज न होने पर डीएम से न्याय की गुहार
गया जिले के सरबहदा थाना क्षेत्र के छतनी, पुनाई बीघा निवासी ललिता देवी ने गांव के हीं दबंगों पर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कई बार सरबहदा थाना में लिखित आवेदन दिया, लेकिन अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इस दौरान आरोपितों ने विवादित जमीन पर अवैध रूप से दीवार का निर्माण भी करा लिया।