हरिद्वार: पथरी के इक्कड़ कलां में 6 लोगों के खिलाफ ऊर्जा निगम के अवर अभियंता ने बिजली चोरी का मुकदमा कराया दर्ज
ऊर्जा निगम की टीम ने पथरी के इक्कड़ कलां में छापेमारी की कार्रवाई करी। इस दौरान क्षेत्र में 6 लोग बिजली चोरी करते हुए पाए गए जिनके खिलाफ पथरी थाने में ऊर्जा निगम के अवर अभियंता ने बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार के मुताबिक सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की गई है।