हरिद्वार: SP सिटी स्वतंत्र कुमार ने अपने मायापुर आवास पर बुधवार को अलग अलग स्थानों से 45 किलो गांजा पकड़े जाने की दी जानकारी
बुधवार को ज्वालापुर से 25 किलो और सिडकुल क्षेत्र से 20 किलो यानी कुल 45 किलो गांजा पकड़ने में हरिद्वार पुलिस ने सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने एक महिला समेत पांच नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी के अनुसार आरोपी कावड़ मेले में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर गांजे की सप्लाई करने की फिराक में थे। ये सभी बरेली, बिजनौर और हरिद्वार के रहने वाले थे।