हरिद्वार: बद्रीनाथ और केदारनाथ में राज्य सरकार कर रही लूटपाट: शिव मूर्ति चौक पर पूर्व CM हरीश रावत
उत्तराखंड की BJP सरकार ने बद्री और केदारनाथ में तोड़ फोड़ कर लोगों के अधिकारों को छीना है। हरिद्वार में शिवमूर्ति चौक पहुंचे पूर्व CM हरीश रावत ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि राज्य सरकार ने इन दोनों धामों में सौंदर्यीकरण के नाम पर बेढंगा विकास किया है। उन्होंने कहा कि भले ही कैबिनेट में कोई फैसला लिया गया हो लेकिन जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।