हरिद्वार: SDRF और जल पुलिस के गोताखोरों ने अलग अलग स्थानों से 6 कांवड़ियों को गंगा में डूबने से बचाया
बुधवार को हरकीपौड़ी और आसपास के घाटों पर गंगा में डूब रहे कांवड़ियों को डूबने से बचाया गया। एसडीआरएफ और जल पुलिस की तमाम घाटों पर तैनाती की गई है, जिससे कि घाटों पर डूबने वालों को बचाया जा सके। पुलिस की मीडिया सेल के मुताबिक अलग-अलग स्थानों से इन सभी 6 कांवड़ियों और को सकुशल बचा लिया गया है और सभी की हालत खतरे के बाहर है।