हरिद्वार: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चंडीघाट के कांवड़ बाजार में की छापेमारी, होटल-ढाबों से भरे खाद्य पदार्थों के सैंपल
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज हरिद्वार के चंडीघाट के कांव बाजार में छापेमारी की। होटल-ढाबों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी MN जोशी के नेतृत्व में दूध, पनीर और मावे जैसे खाद्य पदार्थों के 32 सैंपल भरे गए। सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया। MN जोशी ने बताया की कांवड़ मेले के मध्य नजर लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।