हरिद्वार: ज्वालापुर में अनाज मंडी में गोदाम में लगी आग, दमकल की 2 गाड़ियों ने पाया काबू
बुधवार शाम ज्वालापुर स्थित अनाज मंडी में गोदाम में लगी आग से हड़कंप मच गया। बेहद व्यस्त इस क्षेत्र में गनीमत रही कि बुधवार को साप्ताहिक बंदी के चलते सन्नाटा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गोदाम की तीसरी मंजिल पर लगी आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ। शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी।