शाजापुर: कोतवाली थाना पुलिस ने जब्त किया चोरी गया ट्रैक्टर ट्राली, एक आरोपी गिरफ्तार किया
कोतवाली थाना पुलिस ने शाजापुर कृषि मंडी परिसर से 29 फरवरी को चोरी गया ट्रैक्टर ट्राली बरामद किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपियों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्राली के साथ आरोपी सोनू पिता आत्माराम गुर्जर निवासी बोरदा को पकड़ा है।