शाजापुर: अभाविप पदाधिकारियों ने बीकेएसएन कॉलेज जनभागीदारी समिति अध्यक्ष को साैंपा ज्ञापन, कॉलेज में नए कोर्स प्रारंभ करने की मांग
अभाविप पदाधिकारियों ने गुरुवार को बीकेएसएन कॉलेज के जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विपुल कसेरा को ज्ञापन साैंपा है।अभाविप पदाधिकारियों ने कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना, कॉलेज में नए कोर्स प्रारंभ करने और कॉलेज में सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग की गई है। अभाविप पदाधिकारियों द्वारा साैंपे गए ज्ञापन पर उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।