शाजापुर: शासकीय पॉलिटेक्निक शाजापुर में फन विद इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रोबोटिक्स पर एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
छात्रों के बीच नवाचार और तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने के लिए, शासकीय पॉलिटेक्निक शाजापुर द्वारा विद्यार्थियों हेतु एकदिवसीय फन विद इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रोबोटिक्स विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्रों के बीच इलेक्ट्रॉनिक्स तथा रोबोटिक्स के क्षेत्र में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक से अवगत कराया जाना था।करीब 50 विद्यार्थी शामिल हुए।