उलार धाम में 2 किमी० पहले बने वाहन पार्किंग: छठ में तीन दिनों तक रहेगी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक, श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए 12 जगहे तय
छठ महापर्व को लेकर पटना जिले के दुल्हिन बाजार स्थित प्रसिद्ध ऐतिहासिक उलार धाम सूर्य मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। छठ व्रतियों को आवागमन में परेशानी न हो और मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रित रहे, इसके लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। मंदिर परिसर क्षेत्र में भारी सवारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इसके तहत मंदिर की ओर आने वाली सड़कों पर करीब दो किलोमीटर पहले ही अलग-अलग स्थानों पर वाहन पार्किंग स्टैंड बनाए गए हैं।
बिक्रम की ओर से आने वाले छठ व्रतियों के वाहनों के लिए दुल्हिन बाजार के लालाभद्सारा खेल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा बड़की खरवा होते हुए भरतपुरा मोड़ तथा भरतपुरा मोड़ के समीप खाली जमीन पर भी वाहन पार्किंग स्थल बनाया गया है। वहीं पालीगंज की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पारसनाथ कुशवाहा कॉलेज, अछुआ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बाली पाकड़ तथा धरहरा मोड़ की ओर से आने वाले वाहनों को भी भरतपुरा मोड़ स्थित पार्किंग स्थल पर ठहराने की व्यवस्था की गई है।
पालीगंज के एसडीओ चंदन कुमार ने बताया कि तीन दिनों तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावी रहेगी। इसका उद्देश्य मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति को रोकना और श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है।
दूर-दराज से आने वाले छठ व्रतियों के ठहरने के लिए भी प्रशासन ने कई आवासन स्थल चिह्नित किए हैं। इनमें नागेश्वरधारी बालिका उच्च विद्यालय उलार, विद्यालय के सामने की परती भूमि, बंशीधारी हाई स्कूल उलार, नवनिर्मित विवाह भवन, मनरेगा भवन उलार पोखरापर , कठिया बाबा का बगीचा, प्राथमिक विद्यालय अलीपुर तथा अलीपुर के सामने खाली मैदान, प्राथमिक विद्यालय भागा बीघा, प्राथमिक विद्यालय भद्सारा भलुआ, उच्च माध्यमिक विद्यालय लालाभद्सारा, पंचायत सरकार भवन लालाभद्सारा और मध्य विद्यालय रकसिया शामिल हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सड़क से लेकर मंदिर परिसर तक जिला प्रशासन की टीमें तैनात की गई हैं। पोखरों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्