एक ही रात में तीन घरों के ताले टूटे, ब्रह्मनगर में चोरों ने उड़ाई करीब 30 हजार की नकदी; पुलिस ने शुरू की जांच
📍 कलोहा पंचायत, ब्रह्मनगर, कांगड़ा
कांगड़ा जिले के पुलिस थाना रक्कड़ के तहत कलोहा पंचायत के वार्ड नंबर-1 ब्रह्मनगर में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोरों ने विशाल शर्मा, प्रेम शर्मा और प्रदीप शर्मा के घरों के ताले तोड़कर करीब 30 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
बताया जा रहा है कि तीनों परिवारों के सदस्य इन दिनों घर से बाहर थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब पड़ोसियों की नजर घरों के टूटे हुए तालों पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी।
घर के अंदर पहुंचने पर अलमारियां और बक्से खुले मिले, जबकि सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए।
पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों तक पहुंचा जा सके। एसपी देहरा संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक ही रात में तीन घरों में चोरी की घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात के समय गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है।
#हिमाचल #मेंटोर #कांगड़ा #रक्कड़ #कलोहा #ब्रह्मनगर #KangraNews #HimachalNews #CrimeNews #BreakingNews #TheftNews #Police #NewsUpdate #HimachalPradesh #KangraPolice