फरीदपुर: ग्राम भुता में गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने व्यक्ति को पीटकर किया घायल, मामला दर्ज
ग्राम भुता में गाली गलौज का विरोध करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। दबंगों द्वारा व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी गई। व्यक्ति ने तत्काल मामले की शिकायत थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।