फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर से 2किलो 800 ग्राम स्मैक दो तस्करों को किया गिरफ्तार
फरीदपुर थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 2 किलो 800 ग्राम स्मैक बरामद की है। पकड़े गए अभियुक्त काफी लंबे समय से तस्करी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। मुखबिर की सूचना पर फरीदपुर पुलिस ने ग्राम मोहनपुर खाली तालाब के पास से गिरफ्तार किया है।