फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के धोरेरा में दबंगों ने जान से मारने की नीयत से युवक पर किया फायर
फरीदपुर थाना क्षेत्र के धोरेरा में दबंगों ने जान से मारने की नीयत से एक युवक पर फायर कर दिया। फायर उसके कोनी के पास जाकर लगा जिससे वह बेहोश हो गया। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि चार लोगों के खिलाफ नाम जज मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।